{"_id":"688d03d78a62030bc7033de4","slug":"cms-face-proved-useful-in-bjps-victory-in-panchayat-elections-champawat-news-c-229-1-shld1026-127395-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत में सीएम का चेहरा आया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत में सीएम का चेहरा आया काम
Fri, 01 Aug 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में भाजपा को पंचायत चुनाव में सीएम की लोकप्रियता का प्रचंड बहुमत मिला है। प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत की सीटों पर अधिकांश पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
जिला पंचायत की 15 में से 13 सीटों में भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, इसमें तीन पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। चुनाव में छह प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि एक भाजपा के बागी और एक भाजपा समर्थित ने जीत दर्ज की है। ऐसे में भाजपा के खाते में जिला पंचायत की सीट तय है।
दूसरी तरफ बीडीसी की 134 सीटों पर अधिकांश भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। पिछले वर्ष हुए चुनाव में जिले के चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट, पाटी ब्लॉक प्रमुख भाजपा समर्थित बने। प्रचंड बहुमत मिलने के बाद इस बार भी भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी पर काबिज होंगे।
विज्ञापन
लोहाघाट के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने बेटे और बहू के लिए प्रचार किया और क्षेत्र पंचायत की सीट पर उन्हें जीत दिलाई। विधायक के बेटे शंकर सिंह अधिकारी ने चिलनिया क्षेत्र पंचायत से चुनाव लड़ा जबकि विधायक की बहू गायत्री ने सिल्योड़ीगोठ से क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ा। विधायक ने बेटे और बहू के चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ने अपने-अपने विपक्षियों को हराया। विधायक की बहू ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया के पुत्र उदित लमगड़िया को हराया जबकि विधायक के बेटे ने विपक्षी अर्जुन सिंह को मात दी।
बता दें कि इस बार कांग्रेस ने पूरे जिले में बनबसा में एकमात्र जिपं सदस्य के लिए प्रत्याशी को अधिकृत किया था जिसे हार का सामना करना पड़ा। सीएम की लोकप्रियता के चलते कांग्रेस इस विधानसभा में खुद के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।