{"_id":"678d36203713494b950bc309","slug":"cm-lobbied-for-bjp-candidates-in-banbasa-did-road-show-champawat-news-c-229-1-alm1003-118655-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीएम ने बनबसा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए लगाया जोर, किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीएम ने बनबसा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए लगाया जोर, किया रोड शो
Sun, 19 Jan 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनबसा में कहा कि नगर में सड़कों के सुधारीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या जल्द खत्म की जाएगी। इसके अलावा, बनबसा से टनकपुर तक शारदा कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है और बस्तीवासियों की समस्याओं के लिए सरकार जल्द ठोस निर्णय लेगी।
सीएम धामी सुबह करीब 9:45 बजे बनबसा पहुंचे। उन्होंने बनबसा में नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया। बनबसा स्थित बीओबी तिराहे से शुरू हुआ रोड शो बाजार होते हुए मीना बाजार तक पहुंचा, जहां सभा में सीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत पार्टी से जुड़े सभासदों को जिताने की अपील की। कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की जीत से बनबसा में समुचित विकास संभव होगा।
धामी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की जीत से बनबसा के विकास में ट्रिपल इंजन सरकार कारगर साबित होगी। कहा कि बनबसा में कई विकास कार्य जल्द ही पूरे किए जाएंगे। करीब 10:30 बजे सीएम खटीमा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
इस मौके पर निर्मल महरा, हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, गोपाल बोरा, दीपक पाठक, संजय अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, भरत भंडारी, संजय जोशी, दीपक रजवार, अमर पाल, मोनू ठाकुर आदि थे।