{"_id":"62cf14e8140a80718f5b6622","slug":"cm-dhami-in-champawat-champawat-news-hld4689962189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़ियानी का उद्यान फार्म चौबटिया की तर्ज पर विकसित होगा : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़ियानी का उद्यान फार्म चौबटिया की तर्ज पर विकसित होगा : धामी
विज्ञापन
लधिया नदी से बाढ़ सुरक्षा के कार्य का चंपावत में शिलान्यास करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद न्य?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत सीट से उपचुनाव जीतने के बाद बुधवार को अपने पहले दौरे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी। सीएम ने चंपावत जिले को 10,370.54 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसमें से 3688.79 लाख रुपये के 12 कार्यों का लोकार्पण और 6681.75 लाख रुपये के 30 कार्यों का शिलान्यास किया।
जीजीआईसी के प्रेक्षागृह में हुई जनसभा एवं जनमिलन कार्यक्रम में उन्होंने उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने के लिए लोगों को हाथ जोड़ और शीश झुकाकर प्रणाम किया। सीएम ने कहा कि उन्हें सेवा के लिए देहरादून भेजा गया है। वह यहां न रहते हुए भी हर वक्त आपके बीच रहेंगे।
धामी ने कहा कि नाबार्ड से मुड़ियानी के उद्यान फार्म को चौबटिया की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। गरीब परिवारों को मुफ्त सिलिंडर योजना एक माह के भीतर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएगा। सरकार का लक्ष्य उत्कृष्ट और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने का है। हमारे पास पूरा खाका है। समर्पण, प्रयास से उत्तराखंड अग्रणी, आदर्श, श्रेष्ठ राज्य के रूप में जगह बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ये लक्ष्य तेजी से हासिल होगा।
धामी ने प्रदेश के साथ ही केंद्र सरकार की कई योजनाओं का उल्लेख किया। कहा कि मंदिरमाला मिशन के तहत मानसखंड कॉरिडोर बनाया जाएगा। पार्टी के मंडल महामंत्री दीपक रजवार के संचालन में हुए कार्यक्रम को उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक ने भी संबोधित किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाए।
आवास योजना के तहत आठ लोगों को चेक दिए
चंपावत। स्वामित्व योजना के तहत छह लोगों को प्रमाणपत्र और उज्ज्वला योजना के तहत पांच महिलाओं को गैस कनेक्शन के प्रपत्र दिए। पीएम आवास योजना के तहत आठ लोगों को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच-पांच हजार जबकि महिला मंगल दल और युवक मंगल दल को प्रोत्साहन राशि दी गई। संवाद
ये घोषणाएं कीं
चंपावत में हेरिटेज स्ट्रीट बनाएंगे।
घाट-पंचेश्वर सड़क का निर्माण होगा।
चंपावत मुख्यालय में साहसिक पार्क और शूटिंग रेंज।
चंपावत जिले के 100 स्कूलों का रूपांतरण किया जाएगा।
सप्तेश्वर के झरने में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार और सड़क निर्माण किया जाएगा।
एनएच पर टनकपुर-चंपावत के बीच सात स्थानों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए केंद्र बनेंगे।
नाबार्ड से उद्यान को बढ़ावा दिया जाएगा, मुड़ियानी के उद्यान फार्म को चौबटिया की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
एकहथिया नौला से मायावती आश्रम तक ट्रैकिंग रूट और राजबुुंगा किले का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा।
चंपावत में दस लाख रुपये की विधायक निधि से पुस्तकालय खोलने के अलावा जिले के हर ब्लॉक में एक-एक पुस्तकालय खोला जाएगा।
काली नदी में राष्ट्रीय राफ्टिंग का आयोजन कराया जाएगा। पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देंगे। चरण और बूम मंदिर के पास की नदियों में राफ्टिंग सुविधाओं का विस्तार।
सीएम ने लिया बद्री गाय की छाछ का लुत्फ
चंपावत। जीजीआईसी में हुए कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने यहां लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल और विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। सीएम धामी ने पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी के दौरान बद्री गाय (स्थानीय प्रजाति) के दूध से बनी छाछ पी। कार्यक्रम में ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, उद्योग, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण सहित 15 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाए थे।
ये रहे मौजूद
वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल, श्याम नारायण पांडेय, किरन देवी, चेयरमैन विजय वर्मा, गोविंद वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत, पीसीसी सदस्य नरेंद्र सिंह लडवाल, सतीश पांडेय, शंकर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, मंडी समिति अध्यक्ष आरडी जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, हयात सिंह माहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, सुभाष बगौली, नरेश करायत, मुकेश महराना, मुकेश कलखुड़िया, मोहन अधिकारी, दिलीप महर, त्रिलोक गिरि, शंकर खाती, एनडी गड़कोटी, गुमान बोहरा, मणिप्रभा तिवारी, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत आदि।
चंपावत विधानसभा क्षेत्र
2947.50 लाख के नौ कार्यों का लोकार्पण
4733.06 लाख के 14 कार्यों का शिलान्यास
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र
741.29 लाख के तीन कार्यों का लोकार्पण
1948.69 लाख के 16 कार्यों का शिलान्यास
इन कार्यों का किया लोकार्पण
चंपावत विधानसभा क्षेत्र
निर्माण कार्य राशि (लाख रुपये)
इंटीग्रेटेड नर्सिंग कॉलेज भवन 2362.32
चंपावत के ट्रांजिट हॉस्टल 288.27
खिरद्वारी की सौर ऊर्जा पर आधारित सिंचाई योजना 98.00
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का सुधारीकरण, विस्तारीकरण 68.54
डिप्टेश्वर मार्ग पर पार्क 35.47
आरएफसी रोड पर पार्क 30.62
पूल्ड आवास में पार्क निर्माण 27.49
जीजीआईसी बनबसा में पुस्तकालय कक्ष का निर्माण 22.42
बीडीओ आवास से सर्किट हाउस लिंक रोड 14.37
लोहाघाट क्षेत्र
सिब्योली लिफ्ट पेयजल सिंचाई योजना 245.81
आगर-खकोड़ा पोखरा मोटर मार्ग 255.10
खूना बलाई क्षेत्र में विभिन्न मोटर मार्गों का पुनर्निर्माण 240.38
इन कार्यों का शिलान्यास
चंपावत विधासभा क्षेत्र शिलान्यास कार्य राशि (लाख रुपये)
टनकपुर में शारदा बाढ़ सुरक्षा योजना 459.65
टनकपुर के घसियारामंडी में बाढ़ सुरक्षा योजना 607.48
टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पंपिंग योजना 677.75
सीके रोड से धामीसौन डिंगडई सड़क के अवशेष कार्य 123.27
दियूरी-चल्थी तक सड़क 122.78
दुधौरी-छोड़ा सड़क 385.15
कारी मोटर मार्ग नवनिर्माण 58.19
टनकपुर के छीनीगोठ की पंपिंग योजना 98.26
सल्ली पेयजल योजना 111.77
बनलेख पेयजल योजना 81.90
बस्टिया पेयजल योजना 111.40
बनबसा क्षेत्र में सोलर पंपिंग योजना 1770.61
श्यामलाताल में हाईटेक शौचालय 32.14
सुलभ इंटरनेशनल संस्था से बने सात शौचालय 92.71
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र
पाटी के गागरी में बाढ़ सुरक्षा कार्य 407.37
पाटी के किमाड़ी नाले से बाढ़ सुरक्षा कार्य 295.34
कुलियालगांव में बाढ़ सुरक्षा योजना 402.63
कलीगांव पेयजल योजना 228.10
कोलीढेक पेयजल योजना 76.01
मौड़ा पेयजल योजना 39.53
सुल्ला पेयजल योजना 35.23
मंगोली सौर ऊर्जा आधारित पेयजल योजना 32.58
बनौली पेयजल योजना 36.18
बैरख पेयजल योजना 40.57
मनटांडे पेयजल योजना 41.93
तपनीपाल पेयजल योजना 32.81
सांगो घिंघारुकोट पेयजल योजना 36.40
खेतीखान सूर्य मंदिर सौंदर्यीकरण 69.01
पाटी ब्लॉक में टाइप वन के तीन आवासीय भवन 45.00
पाटी ब्लॉक में टाइप थ्री के छह आवासीय भवन 130.00