फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM Dhami in Banbasa

कैलाश को मिलने वाला वोट उन्हें भी मिलेगा: पुष्कर धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami in Banbasa
बनबसा में नुक्कड़ सभा में बोलते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा पहुंचकर चंपावत से विधायक प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के लिए वोट मांगे। कहा कि कैलाश को पड़ने वाले मतों का लाभ उन्हें (मुख्यमंत्री) भी होगा। सीएम ने कैलाश गहतोड़ी के साथ केनाल कॉलोनी, गढ़ीगोठ पुल पर नुक्कड़ सभाएं की।
विज्ञापन

राजपूत तिराहे पर हुई नुक्कड़ सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी कैलाश को जिताने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के शिखर पर पहुंच रहा है। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र में रखी बातों को लोगों के बीच रखा।
विज्ञापन

कहा कि सत्ता में आने पर बनबसा के व्यापारियों को सीमा पर एसएसबी से होने वाली दिक्कतों का समाधान निकालने, नेपाल से संचालित अवैध बसों का संचालन रुकवाने, बनबसा के वार्ड संख्या चार, पांच, छह, सात स्थित बस्ती का सुविधाओं के साथ नियमितीकरण कराने, धर्मशाला मार्ग पर जलनिकासी, एनएच पर दोनों ओर नाली निर्माण कराने, मिनी स्टेडियम को खेल विभाग के सुपुर्द करने, ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र बनवाने एवं त्रिवेणी एक्सप्रेस का बनबसा में स्टॉपेज बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हेमा जोशी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, सुनीता मुरारी, किसान मोर्चा के उमेश भट्ट, शंकर लाल वर्मा आदि ने भी विचार रखे। नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रकाश गोस्वामी ने संचालन किया। वहां मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, शिवराज चंद, सुभाष बगौली, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, भरत भंडारी, देवेंद्र ठाकुर, संजय अग्रवाल, महेश मुरारी, संजय ठाकुर, रानी कापड़ी, विमला बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed