फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Closing of two-day Shiva fair at Ladhaundhura with Dola rest

लधौनधूरा में दो दिनी शिव मेले का डोला विश्राम के साथ समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Closing of two-day Shiva fair at Ladhaundhura with Dola rest
चंपावत जिले के खरही में भगवान शिव की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। खरही और लधौनधूरा मंदिर में लगने वाले दो दिनी मेले का डोला विश्राम के साथ समापन हो गया है। इसके तहत रविवार की मध्यरात्रि में खरही से लधौनधूरा मंदिर तक भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा सोमवार की सुबह लधौनधूरा मंदिर पहुंची। लधौनधूरा मंदिर में पुजारी पानदेव शर्मा ने शिव डोले की पूजा पाठ करवाई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में इस बार कम श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा 15 किमी की खड़ी चढ़ाई और चांदनी की रोशनी से घने जंगलों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा ने मार्ग पर द्यारडॉली और मजरका में विश्राम किया। शिव डोले के आगे बिरगुल गांव के महराना छड़ीदार और खरही गांव के अनुसूचित जाति के लोग के नेतृत्व में हाथों में डंडे और लोहे छड़ी लेकर शोभायात्रा की सुरक्षा में चल रहे थे। यात्रा मार्ग पर गोली और बिरगुल के युवाओं ने भंडारे की व्यवस्था की थी। खरही मेला कमेटी अध्यक्ष सूरज बोहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और लधौनधुरा मेला कमेटी अध्यक्ष कैलाश सिंह महराना, दीवान सिंह, मुकेश महराना, शिवराज सिंह, बीडीसी सदस्य अशोक भट्ट, शिवदत्त भट्ट, रमेश शर्मा, दलीप सिंह, मदन सिंह, दुर्गानाथ, शिवराज बिष्ट, पूर्णानंद शर्मा, ग्राम प्रधान कुलदीप महराना, अशोक बिष्ट, अमर सिंह अधिकारी, देवी दत्त, प्रकाश बोहरा, दीपक शर्मा, खुशाल सिंह, सोबन सिंह, शिवराज सिंह, कमल सिंह, बंटी महराना, दलीप सिंह, पान सिंह आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed