{"_id":"68583c5ca55bcf3e85082dca","slug":"cleanliness-drive-conducted-in-lohaghat-barakot-tanakpur-and-banbasa-champawat-news-c-229-1-shld1019-125594-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट, बाराकोट, टनकपुर और बनबसा में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट, बाराकोट, टनकपुर और बनबसा में चलाया स्वच्छता अभियान
Sun, 22 Jun 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के न्यायालय परिसर में चलता स्वच्छता अभियान। संवाद
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर लोहाघाट और बाराकोट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इअभियान में पीएलवी, बार एसोसिएशन, नगर पालिका, व्यापार मंडल, पुलिस, आईटीबीपी के हिमवीरों के साथ कई लोग मौजूद रहे।
रविवार को लोहाघाट पीएलवी बृजेश जोशी, कमल राम आदि के नेतृत्व में लोगों ने नगर में जागरूकता रैली निकालने के बाद ऋषेश्वर मंदिर में लोहावती नदी और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का संचालन किया। कूड़े को नगर पालिका के वाहनों के जरिये डंपिंग जोन में डाला गया। वहां पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल मनीष जुकरिया, पीएलवी सावित्री राय, तारा सिंह, विनोद सिंह आदि रहे।
इधर बाराकोट में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वच्छता अभियान का संचालन किया। पीएलवी भवान सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पूर्व जेष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, देवेंद्र अधिकारी, योगेश जोशी, ललित अधिकारी, सुनील वर्मा, अनीता अधिकारी रहे।
विज्ञापन
टनकपुर में न्यायालय परिसर, नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों रोडवेज आदि क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहां पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी, पर्यावरण मित्र, न्यायालय के कर्मचारी, पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे। इधर, बनबसा में चलाए गए स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र, पंकज चौड़ाकोटी, जगदीश चंद्र आदि थे। संवाद