{"_id":"64ff51b9696452b0800e9f67","slug":"cleanliness-campaign-will-continue-to-prevent-dengue-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-926-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डेंगू की रोकथाम के लिए जारी रहेगा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डेंगू की रोकथाम के लिए जारी रहेगा सफाई अभियान
Mon, 11 Sep 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार और सभासद। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। डेंगू की रोकथाम के लिए सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने पालिका बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक कर सफाई अभियान को लेकर चर्चा की। बोर्ड ने सफाई और कीटनाशक का छिड़काव जारी रखते हुए नगर क्षेत्र में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में हुई बैठक में तय हुआ कि नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान जारी रखा जाए और जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव किया जाए। बैठक में सभासद हसीब अहमद, योगेश पांडेय, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, सवित बिष्ट, वकील अहमद, पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, विनोद चंद्र बिष्ट, सफाई नायक राकेश, रामरतन, उर्मिला देवी, केपीएस इंचार्ज अनुराग द्विवेदी आदि मौजूद थे। संवाद