{"_id":"684716441f4eea8cdc049bff","slug":"cleaning-of-buchdi-drain-sensitive-to-water-logging-started-champawat-news-c-229-1-shld1007-125028-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जल भराव के लिए संवेदनशील बूचड़ी नाले की सफाई शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जल भराव के लिए संवेदनशील बूचड़ी नाले की सफाई शुरु
Mon, 09 Jun 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में बूचड़ी नाले की सफाई कार्य का जायजा लेते एसडीएम आकाश जोशी। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। प्रशासन की ओर से टनकपुर-बनबसा में मानसूनी बरसात में जल भराव से निजात के लिए नालों की सफाई का कार्य तेज कर दिया है। एसडीएम आकाश जोशी ने बनबसा सैनिक छावनी क्षेत्र में जल भराव के लिए संवेदनशील बूचड़़ी नाले की सफाई का जायजा लिया।
उन्होंने सिंचाई विभाग को जल भराव और बाढ के लिए संवेदनशील सभी नालों की 15 जून तक सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने टनकपुर के सेल टैैक्स से लेकर बनबसा के सेना कैंप के पास से चंदनी, आनंदपुर तक जाने वाले बूचड़ी नाले के सफाई का कार्य जायजा लिया। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव ने अवगत कराया कि नाले में करीब तीन किमी तक जेसीबी से सफाई का कार्य पूरा कर दिया है, अब दल-दल वाली जगह पर पोकलैंड से सफाई कराई जा रही है।
इसके अलावा विष्णुपुरी में जल भराव के लिए संवेदनशील नाले की निकासी को लिए भी सर्वे किया गया। एसडीएम ने मानसून से पहले तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिंचाई विभाग के जेई वसीम जावेद आदि भी मौजूद रहे।