फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities -people face problems for water.

Champawat News: ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया

Sun, 30 Apr 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 30 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities -people face problems for water.
पाटी (चंपावत)। पाटी में पेयजल किल्लत थम नहीं रही है। सवा साल पुरानी कोरा पेयजल योजना में खराबी आने से ये नौबत आ रही है। इस योजना में दस दिन में दूसरी बार खामी आ गई है। इससे लोगों को दूरदराज से पानी ढोना पड़ रहा है। नाराज लोगों ने रविवार को पाटी स्टेशन में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोरा पेयजल योजना तीन दिनों से खराब होने से पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि यह योजना इससे पूर्व 19 अप्रैल को खराब हुई थी। लगातार योजना के खराब होने से लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को खाली बर्तन के साथ हैंडपंप के सम्मुख प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुंवर, सोनू बिष्ट, आकाश राजपूत, राहुल बोहरा, बहादुर सिंह मेहता, कमल भट्ट, सुनील बिनवाल, सुरेश, धीरज आदि थे।
विज्ञापन

कोरा पेयजल योजना की मशीन में खराबी आ गई। इसे ठीक करने के लिए तकनीकी टीम भेजी गई है। जल्द मशीन ठीक कर सोमवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारू कर ली जाएगी। महेंद्र सिंह, एई, जल निगम, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई योजना से भी नहीं बुझ रही प्यास
पाटी (चंपावत)। पाटी की कोरा पेयजल योजना लोगों की प्यास बुझाने में कामयाब नहीं है। चार जनवरी 2022 को उद्घाटन के बाद से इस योजना में अब तक छह बार तकनीकी खराबी आ चुकी है। 4.78 करोड़ रुपये से बनी 16 किमी लंबी कोरा पेयजल योजना से पाटी, जौलाड़ी और झुड़ैली ग्राम पंचायत के 5500 लोगों की प्यास बुझनी थी। कई बार योजना में गड़बड़ी से लोगों की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed