{"_id":"644ff995b6e7fd788601a374","slug":"civic-aminities-people-face-problems-champawat-news-c-8-1-127633-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बर्दाखान-बिसराड़ी मार्ग पर डामरीकरण के लिए सड़कों पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बर्दाखान-बिसराड़ी मार्ग पर डामरीकरण के लिए सड़कों पर उतरे
Mon, 01 May 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के बर्दाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीण सड़कों पर उतर गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर डामरीकरण की मांग के लिए लोनिवि और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं करने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया।
सोमवार को ग्राम प्रधान निर्मल नाथ, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मार्ग की बदहाली पर लोनिवि और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान निर्मल, ज्येष्ठ उप प्रमुख बगौली ने कहा कि लोनिवि की ओर से करीब 10 वर्ष पूर्व बर्दाखान-बिसराड़ी मार्ग का निर्माण किया गया था। मार्ग पर डामर उखड़ चुका है। ऊबड़-खाबड़ मार्ग से आवाजाही में वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मार्ग की बदहाली की सूचना लोनिवि और प्रशासन के सम्मुख उठाई जा चुकी है लेकिन ग्रामीणों की समस्या की अनदेखी की जा रही है। बगौली ने कहा कि बीते 10 वर्षों से मार्ग के सुधारीकरण, डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को चंपावत दौरे पर ज्ञापन सौंपा था लेकिन स्थिति जब की तस है। प्रदर्शन करने वालों में दीवान राम, मुकेश सिंह, पूरन नाथ, भवान राम, पपेंद्र प्रसाद, प्रहलाद सिंह, कृष्णा सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो 28 एलएचजी 02 पी।