{"_id":"5e1370d18ebc3e87952b39e0","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld3685277134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी ब्लाक के सभी अस्पताल डॉक्टरविहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी ब्लाक के सभी अस्पताल डॉक्टरविहीन
विज्ञापन
नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से लगी पाटी तहसील व ब्लॉक मुख्यालय की स्वास्थ्य सेवा आईसीयू में पहुंच गई है। इस पूरे ब्लॉक के किसी भी सरकारी अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं है। सभी छह छोटे-बड़े सरकारी अस्पताल बगैर डॉक्टर के हैं। ओपीडी (आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) तो दूर, आपात सेवाओं तक की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने 15 जनवरी तक व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आशय का ज्ञापन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजा गया है।
45 हजार की आबादी वाले पाटी ब्लॉक के एक भी अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। टांण राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी (एसएडी) में 2017 से डॉक्टर नहीं है। टांण के डॉक्टर लोहाघाट संबद्ध किए गए हैं। रीठा साहिब और भिंगराड़ा अस्पताल पिछले साल मई से डॉक्टर विहीन हो गया है। पाटी और खेतीखान में पिछले महीने से चिकित्सक नहीं है। जबकि देवीधुरा अस्पताल में तीन जनवरी से डॉक्टर नहीं है।
इस दूरस्थ ब्लॉक में सरकारी स्वास्थ्य सेवा के लड़खड़ाने से मरीजों को भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्हें सामान्य इलाज के लिए 55 किमी दूर लोहाघाट की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों ने व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पाटी के तीन सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से डॉक्टर तैनात नहीं है। वहीं पाटी, देवीधुरा व खेतीखान के डॉक्टर पीजी की परीक्षा के लिए अवकाश पर हैं। सरकारी अस्पताल की व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. आरपी खंडूरी, मुख्य चिकित्साधिकारी।
पाटी ब्लॉक के अस्पताल- चिकित्सकविहीन होने की तिथि
1.टांण एसएडी- 2017 से
2.रीठा साहिब एपीएचसी- मई 2019 से
3.भिंगराड़ा एपीएचसी- मई 2019 से
4.पाटी एपीएचसी- 24 दिसंबर से
5.देवीधुरा एसएडी- 3 जनवरी से
6.खेतीखान एसएडी- दिसंबर 2019