फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities

नसबंदी के बाद रीठा साहिब में महिलाओं को बैड तक नसीब नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
नसबंदी के बाद रीठा साहिब अस्पताल परिसर में जमीन पर आराम करतीं महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
आबादी को काबू करने के लिए महिलाओं को नसबंदी के लिए प्रेरित किया जाता है लेकिन नसबंदी कराने आईं महिलाओं के लिए लधिया घाटी के सबसे बड़े रीठा साहिब के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सुविधाओं का अकाल है। यहां 30 महिलाओं की नसबंदी हुई लेकिन नसबंदी के बाद उन्हें एक अदद बेड तक नसीब नहीं हो सका। बेड के बजाय महिलाओं को फर्श पर दरी पर लिटाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल में आयोजित नसबंदी शिविर में सर्जन डा. प्रभा जोशी व डा. वीके जोशी ने 30 महिलाओं की नसबंदी की। फार्मेसिस्ट जगदीप राणा, गंगोत्री धामी, सुमित्रा रानी आदि ने सहयोग किया। नसबंदी ऑपरेशन तो हुए लेकिन नसबंदी कराने वाली महिलाओं को इसके बाद आराम करने के लिए न बेड मिला और न ही बिस्तर।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान भुवन राम, पान सिंह, बलवंत सिंह, कुंदन सिंह, मेाहन सिंह, खीम नाथ आदि ने कहा कि ऑपरेशन के लिए लधौली, गुरौली, साल, टांण, परेवा आदि जगहों से आईं महिलाओं को अस्पताल परिसर में फर्श पर दरी के सहारे आराम कराया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नसबंदी के लिए महिलाओं को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप कई कदम उठाए जाते हैं। उन्हें प्रोत्साहन के रूप में 1400 रुपये दिए जाते हैं। रीठा साहिब के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र चार ही बेड मंजूर हैं लेकिन अस्पताल में महज दो बेड हैं। एक बेड डिलीवरी कक्ष में तो दूसरा इंजेक्शन वार्ड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसबंदी शिविर में महिलाओं को सभी अनुमन्य सुविधाएं मुहैय्या कराई जाती हैं। रीठा साहिब शिविर में नसबंदी के बाद महिलाओं को बाहर फर्श पर लिटाने की जानकारी नहीं है। कई बार ठंड से बचने के लिए धूप की वजह से महिलाएं ऐसा करती है। डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed