{"_id":"5d8f9c348ebc3e01431c0e1c","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld35847711","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपये खर्च कर जिला अस्पताल पहुंची महिला को नहीं मिला एआरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 रुपये खर्च कर जिला अस्पताल पहुंची महिला को नहीं मिला एआरवी
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल पहुंची कुत्ते के काटने से जख्मी बसंती देवी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में शनिवार से 23 रुपये की पर्ची का दाम बढ़कर 60 रुपये हो गया है। सरकारी अस्पताल में शुल्क तो बढ़ा लेकिन सुविधाएं नदारद हैं।
शनिवार को 70 किमी दूर पाटी विकासखंड के सकदेना गांव से 500 रुपये खर्च कर कुत्ते काटे के इलाज के लिए चंपावत जिला अस्पताल आई बसंती देवी (70) को मायूसी मिली। यहां से पहले बुजुर्ग महिला ने खेतीखान और लोहाघाट के अस्पताल में भी लेकिन वहां भी उन्हें सुविधा नहीं मिली।
जिला अस्पताल में उन्हें आपात चिकित्सा सेवा में इलाज तो मिला लेकिन एआरवी नहीं। सीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि एआरवी की सप्लाई नहीं होने से कुत्ते काटे के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं।
पर्ची के दाम बढ़ने से बेखबर थे लोग
चंपावत। जिला अस्पताल में ज्यादातर लोगों को पर्ची के दाम बढ़ने की जानकारी नहीं थी। पर्ची के दाम बढ़ने से लोगों में नाराजगी थी। दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों को ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। कई ग्रामीण ऐसे भी थे जिनके पास आयुष्मान कार्ड तो था लेकिन वे लाए नहीं थे। ऐसे लोगों को भी पर्ची काटने के लिए 60 रुपये खर्च करने पड़े। लाइन में लगी महेश्वरी देवी, दीपा गहतोड़ी, चंद्रा देवी रीता देवी का कहना था कि पर्ची की कीमत में इजाफे से उन्हें दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
धौन क्षेत्र के पास के गांव सल्ली से 400 रुपये खर्च कर पेट दर्द के इलाज को पिता रमेश के साथ आई रेनु (12) ने 60 रुपये की पर्ची कटवाकर डॉक्टर को दिखाया। उसे अस्पताल से मिली निशुल्क दवा की बाजार में कीमत 40 रुपये थी। रेनु का कहना था कि इससे बेहतर तो गांव में ही इलाज कराना था। योगेश चंद्र ने कहा कि पर्ची की कीमत बढ़ने से गरीबों पर दोहरी मार पड़ेगी। परिजनों का इलाज कराने आए सेवानिवृत्त रजिस्ट्रर कानूनगो राजेंद्र कुमार दाम बढ़ने से नाराज हैं। छात्रा मनीषा कार्की व दीपशिखा टम्टा ने कहा कि पर्ची और अन्य परीक्षणों की कीमत बढ़ने से लोगों को समस्या हो रही है।
पर्ची का दाम बढ़ने से लोगों में नाराजगी है। पहला दिन होने से लोगों को समझाने में भी दिक्कत आई। शनिवार को 123 लोगों ने पर्ची कटवाई। पर्ची के अलावा अल्ट्रासाउंड परीक्षण सहित कई मदों में दाम बढ़ने से लोग नाराजगी जता रहे हैं। डॉ. आरके जोशी, सीएमएस, जिला अस्पताल

चंपावत जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर में लाइन में लगे लोग।- फोटो : CHAMPAWAT