{"_id":"5d35e9a48ebc3e6cb12e9d9b","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld3499346162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुनवाई दिवस:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुनवाई दिवस:
विज्ञापन
ंपावत में जन सुनवाई दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जन सुनवाई दिवस में आई समस्याओं का 15 दिनों के भीतर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जन सुनवाई दिवस में आई समस्याओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ताओं को भी उपलब्ध कराने को कहा।
ढुंगाजोशी के अनिल जोशी ने वर्ष 2013 से लीसा की धनराशि वन पंचायत के खाते में नहीं भेजे जाने और प्रधानमंत्री आवास योजना में भवन की मांग रखी।
तेलवाड़ा के मोहन राम ने भूमि के पृथक-पृथक खातों का एक खाता तैयार करने और अवैध खरीद-बिक्री रोकने, ग्राम बैल्टाक की मंजू अधिकारी ने गठित ग्राम समूह की जांच करने, जूप वार्ड के ग्रामीणों ने क्रीड़ा स्थल में अतिक्रमण किए जाने, नारायण सिंह ने उप परियोजना निदेशक जलागम द्वारा डीजल और कार्य का भुगतान न करने आदि की शिकायतें दर्ज कराईं।
डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेने और समयबद्ध रूप से व्यक्तिगत रुचि लेकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जन सुनवाई दिवस में ये अधिकारी रहे मौजूद
जनसुनवाई दिवस में एडीएम टीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, एपीडी विम्मी जोशी, सीएओ आरसी पुरोहित, सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, सीएमएस डा.आरके जोशी, सीवीओ डा.बीएस जंगपांगी, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी, विद्युत राजेश मौर्या, जल संस्थान बिलाल यूनुस, एमआई प्रशांत कुमार, खेल अधिकारी आरएस धामी, उद्यान अधिकारी एनके आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीडी पांडेय सहित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।