फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   city. developed. according. common. people: Rekha.

आमजन के अनुरूप शहर का किया जाएगा विकास : रेखा

Thu, 06 Feb 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 06 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
city. developed. according. common. people: Rekha.
बनबसा (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी समेत सात सभासदों को चंपावत से आए अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने शपथ दिलाई। इसी के साथ ही बनबसा नगर पंचायत के दूसरे कार्यकाल का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम में चेयरमैन के अलावा वार्ड एक की सभासद मनीषा भट्ट, दो के योगेश चंद, तीन के मोहन सिंह राजपूत, चार के कमल गुप्ता, पांच की काजल रत्नाकर, छह की लक्ष्मी कश्यप, सात के मनोज कुमार कश्यप को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी ने अपनी टीम के साथ नगर पंचायत के विकास कार्यों को आमजन के अनुरूप करने का संकल्प लिया। उन्होंने बनबसा नगर पंचायत को कार्यों के आधार पर साफ सुथरा और अत्याधुनिक सुविधाओं से पूर्ण करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, पूर्व दर्जाधारी शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, बलबीर प्रजापति, शंकर लाल वर्मा, जसवंत सिंह बसेड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, राजेंद्र पाल सिंह, जतिन देवपा, रामदत्त जोशी, केदार सिंह बृजवाल, रूचि धस्माना आदि थे।
शपथ ग्रहण के बाद हुई बोर्ड की परिचय बैठक

बनबसा (चंपावत)। शपथ ग्रहण के बाद बनबसा नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी की अध्यक्षता और ईओ दीपक चंद्र बुड़ाकोटी के संचालन में सभासदों के साथ बैठक हुई। इसमें आपसी परिचय के बाद जल्द ही पहली बोर्ड बैठक की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा ने सभासदों से आपसी तालमेल से काम करने की अपील की। उन्होंने वार्ड की समस्याओं को बजट के हिसाब से पूरा करने का भरोसा दिया।

लोहाघाट, टनकपुर नगर पालिका के नव निर्वाचित पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका लोहाघाट में नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार सात फरवरी को होगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में सुबह 10:30 बजे से होगा, इसमें नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के साथ नगर के सात वार्डों के सभासद पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इधर नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष वर्मा ने सभी लोगों से शपथ ग्रहण समारोह में आने का अनुरोध किया है। संवाद
इधर, टनकपुर नगर पालिका के नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को नगर के गांधी मैदान में होगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि एडीएम जय वर्धन शर्मा शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे गांधी मैदान में होगा।

करोड़ों की लागत से बनी पार्किंग के शुभारंभ की जगी उम्मीद



लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका लोहाघाट बोर्ड गठन के बाद नगर में करोड़ों की लागत से बनी पहली बहुमंजिला कार पार्किंग का शुभारंभ होने की उम्मीद जगी है। पार्किंग बनने के बाद आठ महीने से अधिक समय से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। कार पार्किंग का संचालन न होने से लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने के लिए मजबूर हैं, जिससे जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है।



लोहाघाट नगर के दीनदयाल चौक स्थित पालिका के पुराने कार्यालय भवन को ध्वस्त कर यहां बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण किया गया। करीब 1.22 करोड़ की लागत से 22 वाहनों की क्षमता वाला दो मंजिला कार पार्किंग बनकर जून में बनकर तैयार हो गया है। इसके बाद से पार्किंग का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



--



स्थायी पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को मजबूर लोग



लोहाघाट। नगर में कोई भी स्थायी कार पार्किंग न होने से लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले टैक्सी और निजी वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इसके चलते हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पालिका और प्रशासन की पहल पर थाने के पास, शीतला माता मंदिर रोड़, गैस गोदाम के पास, शिवालय पुल के पास, मीट मंडी में चौपहिया वाहनों को खड़े करने के लिए अस्थायी पार्किंग का निर्माण किया गया है।




ईओ सौरभ नेगी का कहना है कि नगर पालिका में बहुमंजिला कार पार्किंग का संचालन निकाय चुनाव में आचार संहिता लगने के चलते नहीं हो पाया था। जल्द ही पार्किंग का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed