{"_id":"5e403f8d8ebc3ee5e502aaeb","slug":"cisf-wins-the-cricket-match-tanakpur-news-hld3729086125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ ने जीता क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ ने जीता क्रिकेट मुकाबला
विज्ञापन
बनबसा में पुलिस एवं सीआईएसएफ की क्रिकेट टीम अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत पुलिस प्रशासन और सीआईएसएफ के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। सीआईएसएफ की टीम ने पुलिस को हरा ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया।
रविवार को एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित क्रीड़ा मैदान में बनबसा थाना पुलिस एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पहले बल्लेबाजी कर सीआईएसएफ की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 154 रनों का स्केर बनाया। मनोज ने सर्वाधिक 51 और मिट्ठू ने 31 रनों का योगदान दिया।
पुलिस के बालर गोस्वामी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस की टीम 75 रनों पर ढेर हो गई। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। सीआईएसएफ के गेंदबाज सत्यम ने तीन और जीडी राव ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। एंपायर जगदीश चंद एवं धर्मेंद्र थे। स्कोरर सोएब खान रहे। आंखों देखा हाल किशन सिंह ज्याला एवं सुशील ने सुनाया।
विज्ञापन
वहां सीआईएसएफ के एसी अविनाश कुमार, निरीक्षक टीएस चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसी पंत, एनएचपीसी के महाप्रबंधक मदन लाल, डॉ. ज्योतिर्मय जैन, डीपी पटेल, किशन ज्याला, जेएस मेहता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।