{"_id":"651ef89f6f5ea3157d0285a6","slug":"circuit-house-will-not-be-built-in-banbasa-now-proposed-in-tanakpur-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-2380-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा में नहीं बनेगा सर्किट हाउस, अब टनकपुर में प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा में नहीं बनेगा सर्किट हाउस, अब टनकपुर में प्रस्तावित
Thu, 05 Oct 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। बनबसा में प्रस्तावित सर्किट हाउस खारिज हो गया है। जमीन नहीं मिलने से यह नौबत आई है। इसके स्थान पर अब मैदानी क्षेत्र में ही दूसरी जगह तलाशी गई है। विधानसभा में चंपावत सीट से प्रत्याशी रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 में जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा में सर्किट हाउस बनाने का एलान किया था। इसके लिए बनबसा के भजनपुर में जमीन चयनित हुई। प्रारंभिक सर्वे भी किया गया, लेकिन भूमि के आरक्षित वन के दायरे में आने से प्रस्ताव खारिज हो गया। नई जगह नहीं मिलने के बाद अंतत: सर्किट हाउस यहां खारिज कर टनकपुर का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सिंचाई विभाग परिसर की जमीन चयनित की गई है। जिले के मैदानी क्षेत्र में लोनिवि के विश्रामगृह में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बनाया गया है।
कोट
बनबसा का प्रस्ताव निरस्त होने के बाद सर्किट हाउस को टनकपुर प्रस्तावित किया गया है। टनकपुर में सर्किट हाउस के लिए सिंचाई विभाग परिसर में जमीन चयनित की गई है। सर्वे, मृदा परीक्षण और अन्य कार्यों के पहले चरण के लिए 19.54 लाख रुपये की मुख्यालय से मांग की गई है।
लक्ष्मण सिंह सामंत, एई, लोनिवि, चंपावत।
बाक्स
चंपावत में है जिले का सर्किट हाउस
चंपावत। चंपावत में सर्किट हाउस है। 2014 में 249.40 लाख रुपये से बने इस सर्किट हाउस में वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य श्रेणी के विश्राम गृह बनाए गए हैं। अभी कार्मिकों की तैनाती नहीं की गई है। राज्य संपत्ति विभाग इसका संचालन लोनिवि के जरिये कर रहा है। स्टाफ नहीं होने से सफाई से लेकर देखरेख और संचालन में दिक्कत आती है।