फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Church pastor killed

सड़क हादसे में बाइक सवार चर्च के पादरी की मौत

Sat, 24 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 24 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Church pastor killed
हमीरपुर के चारी में दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर। - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। क्रिसमस की तैयारी में लगे शहर के मैथोडिस्ट चर्च के पादरी की क्रिसमस-डे से एक दिन पहले शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे ईसाई समुदाय के लोगों में शोक छाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पादरी ने हेलमेट पहनने की बजाय बाइक पर लटकाया था। हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा स्थित मैथोडिस्ट चर्च के पादरी सुशील सनी (50) पुत्र वाशिंग्टन सनी ईसाई समुदाय में क्रिसमस-डे का आमंत्रण पत्र देने बाइक से आमबाग गए थे। वहां से लौटते समय आमबाग भूमिया के पास बने स्पीड ब्रेकर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। बाइक से गिरे पादरी का सिर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें 108 वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पीलीभीत से उनके परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चलने पर विधायक हेमेश खर्कवाल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हादसे पर दुख जताया। क्रिसमस-डे के एक दिन पहले हादसे में पादरी की मौत से ईसाई समुदाय के लोग शोकाकुल हैं। उन्होंने पादरी की आत्मशांति के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed