{"_id":"67a65493f64b752141004e84","slug":"childrens-talent-gets-wings-in-the-flight-of-dreams-champawat-news-c-229-1-shld1026-119568-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सपनों की उड़ान में बच्चों की प्रतिभा को लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सपनों की उड़ान में बच्चों की प्रतिभा को लगे पंख
Sat, 08 Feb 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। एमडी स्टेडियम पाटी में ब्लाॅक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का उद्घाटन निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य देवीधुरा सीमा ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने बताया कि पांच न्याय पंचायतों के कक्षा 1 से 12 तक के 160 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान एसएमसी सदस्यों की कुर्सी दौड़ में रेखा जोशी, लक्ष्मी, पुष्पा, नींबू दौड़ में रेखा देवी, ममता जोशी, गीता मेहता क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं प्राथमिक लोकनृत्य में राप्रावि जौलाड़ी प्रथम, गागर द्वितीय, पोखरी तृतीय, युगल वाद्य यंत्र में राप्रावि जौलाड़ी विजेता और गागर उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक लोकनृत्य में राउप्रावि सिरमोली ने पहला, बिसारी ने दूसरा, चौड़ागूठ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में रौलमेल प्रथम, कमलेख दूसरा और देवीधुरा तीसरा रहा। उत्कृष्ट एसएमसी में राउप्रावि बिसारी, गागर, देवीधुरा प्रथम तीन स्थान पर रहे। इस दौरान डीईओ बेसिक मान सिंह, डीईओ माध्यमिक पीएस जंगपांगी और जिला समन्वयक आरसी जोशी ने बच्चों और अभिभावकों को पुरस्कृत किया।