{"_id":"65e605042586dbaff306082d","slug":"childrens-education-disrupted-due-to-vacancy-of-240-posts-of-lecturers-in-the-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-105988-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में प्रवक्ताओं के 240 पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में प्रवक्ताओं के 240 पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित
Mon, 04 Mar 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिले में प्रवक्ता के 240 और एलटी के 60 पद रिक्त हैं।
जिले में विभिन्न विद्यालयों में सामान्य शाखा प्रवक्ता के 478 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 238 पदों पर ही प्रवक्ता हैं जबकि 240 पद रिक्त चल रहे हैं। महिला शाखा प्रवक्ता के 68 स्वीकृत पदों में से 35 महिला प्रवक्ता कार्यरत हैं। 33 पद रिक्त चल रहे हैं। सामान्य शाखा एलटी में 691 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 631 कार्यरत हैं। 60 पद रिक्त हैं। महिला शाखा एलटी में 78 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 63 कार्यरत हैं। 15 रिक्त हैं। प्रवक्ता और एलटी की कमी के कारण विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यालयों में व्यवस्थाओं के सहारे पठन पाठन कार्य कराया जा रहा है। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की जानकारी शासन को भेजी गई है। शासन स्तर से कार्रवाई होने के बाद रिक्त पदों को भरने का काम किया जाएगा।