फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children wearing yellow clothes fly kites

पीले कपड़े पहने बच्चों ने उड़ाई पतंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Children wearing yellow clothes fly kites
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार के साथ पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में वसंत पंचमी मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों को पीले वस्त्र पहनाए गए। बच्चों ने पतंग उड़ा कर खुशी जताई। बहनों ने भाईयों के सिर पूज कर उनके दीर्घ जीवन और बुद्धिमान होने का आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य प्रेमबल्लभ भट्ट, पंडित भुवन चंद्र, गुणानंद पुजारी की अगुवाई में सरस्वती शिशु मंदिर भिंगराड़ा में सरस्वती पूजन के साथ ही सुंदरकांड का पाठ किया गया। वहां भैरव दत्त जोशी, प्रकाश चंद्र, धर्मानंद, चंद्रशेखर जोशी, ईश्वरी दत्त, देवी दत्त, पानदेव, प्रकाश शर्मा, बाला दत्त, दयाकृष्ण आदि रहे। इस दौरान 21 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजन किया। उन्होंने महाविद्यालय परिवार के ज्ञान, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। इस दौरान डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, ब्रजमोहन जोशी, लक्ष्मी जोशी, अलका कोली, मनीषा पांडेय, कमल किशन आदि रहे। राजू भगत के नेतृत्व में अक्कलधारा के पास सरस्वती मंदिर में पूजा की गई। टनकपुर में भी बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। नवयुवक रामलीला कमेटी ने पतंग उड़ाओ-पतंग काटो प्रतियोगिता आयोजित की। गांधी मैदान में हुई प्रतियोगिता में 52 पतंगबाजों ने अपना कौशल दिखाया। सिरफाने ने पहला पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

जबकि वंश कन्नौजिया दूसरे और सचिन तीसरे स्थान पर रहे। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी में विशाल अग्रवाल, मनोज प्रजापति, सभासद संजय पांडेय आदि थे। इधर, कुंवर जंग बहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर में सुंदर कांड का पाठ कर मां सरस्वती की पूजा की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी, कांतिबल्लभ जोशी, अश्विनी भट्ट, पूरन चंद, महेश चंद, नीता जोशी, नवीन जोशी आदि थे। सरस्वती ज्ञान मंदिर में हवन यज्ञ हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव, आरबी यादव, अनूप सिंह यादव, सुरेश बिष्ट, कुमुद शर्मा, सुमन तिवारी, दिनेश चंद्र शास्त्री, श्वेता टम्टा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed