{"_id":"5705418b4f1c1b2d5cc81212","slug":"children-the-old-the-mother-s-vision-he-said-police-diwyangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे, बूढ़े, दिव्यांगों को मां के दर्शन करा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे, बूढ़े, दिव्यांगों को मां के दर्शन करा रही पुलिस
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के लिए बनाई गई है पुलिस टीम चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम में रोज हजारों श्रद्धालु शीश नवा रहे हैं। भीड़ के बीच तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छी पहल की गई है। दर्शन करने में परेशानी झेलने वाले बुजुर्ग, बच्चे और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस मददगार बनी है। ऐसे श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए विभाग अपने सिपाहियों को भेज रहे हैं। बूम से मुख्य मंदिर तक के करीब 15 किलोमीटर के मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का हुजूम अक्सर रहता है। भैरव मंदिर से करीब 3.3 किलोमीटर चढ़ाई के बाद मुख्य मंदिर तक पहुंचा जाता है।
सुरक्षा के मद्देनजर इस पूरे क्षेत्र में पुलिस के तीन थाने बनाए गए हैं। इस बार सुरक्षा के साथ पुलिस तीर्थयात्रियों के लिए मददगार बनी है। मुख्य मंदिर के एकदम करीब काली मंदिर के प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि बुजुर्ग, बच्चे, दिव्यांग और शारीरिक रूप से कमजोर तीर्थयात्रियों के लिए देवी मां के दर्शन को सिपाही भेजे जा रहे हैं। महिला तीर्थयात्रियों के लिए महिला सिपाही उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का दूरदराज से आए तीर्थयात्री गदगद हैं। बिजनौर जिले के हुकम सिंह का कहना है कि उनके बुजुर्ग माता-पिता को पुलिस की मदद से दर्शन कराए गए हैं। इस तरह के कई तीर्थयात्री हैं। पुलिस का कहना है कि नवरात्र में ऐसे श्रद्धालुओं के लिए पुलिस की एक टोली बनाई गई है। पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी का कहना है कि पुलिस की इस भूमिका से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है।