फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children of GIC will become smart after studying in smart class

स्मार्ट कक्षाओं से स्मार्ट हुआ चंपावत का आदर्श जीआईसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Children of GIC will become smart after studying in smart class
चंपावत आदर्श जीआईसी में स्मार्ट कक्षाओं की जानकारी देते इंजीनियर सुमित बोहरा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ कर स्मार्ट बनेंगे। सोमवार से शुरू हुई स्मार्ट कक्षाओं के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार जोशी ने कहा कि स्मार्ट कक्षाओं के संचालन से छात्र जटिल विषयों को सुगमता से समझ सकेंगे। स्मार्ट कक्षाओं को संचालित करने के लिए सभी उपकरण हंस फाउंडेशन की ओर से दिए गए हैं। कॉलेज में चार विषयों (हिंदी, भूगोल, जीव विज्ञान और कामर्स) के प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से भी स्मार्ट कक्षाओं का खास लाभ होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के जीआईसी में दो कमरों में स्मार्ट कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसका लाभ यहां के 390 छात्र-छात्राओं को मिलेगा। हंस फाउंडेशन ने दो प्रोजेक्टर, दो स्क्रीन बोर्ड, दो ब्लूटूथ साउंड बार, दो यूपीएस इंवर्टर, दो जोड़ी वायरलेस की-बोर्ड और माउस के अलावा 82 कुर्सियां दी हैं। कक्षाओं के संचालन के लिए फाउंडेशन के इंजीनियर सुमित बोहरा ने कॉलेज के शिक्षकों को स्मार्ट कक्षा के संचालन का तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में शिक्षक चंद्र सिंह पुजारी, कृष्ण कुमार, मिश्री लाल, भवान सिंह मेहता, चंद्र प्रकाश टम्टा, हरीश कलौनी, सुरेश राम, जगदीश जोशी, हीराबल्लभ पांडेय, बीना चौधरी, भुवन चंद्र, शंकर गिरि गोस्वामी, मुकेश टम्टा, मदन राम, रुद्र सिंह बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

स्मार्ट कक्षाओं का लाभ छठीं से इंटर तक के सभी छात्र-छात्राएं ले सकेंगे। अलबत्ता हाईस्कूल और इंटर बोर्ड को इन कक्षाओं में अधिक समय दिया जाएगा। इसमें उत्तराखंड बोर्ड के पाठ्यक्रम से लेकर एनसीईआरटी की पुस्तकों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों को डाउनलोड किया है। इंटर के छात्र सौरभ जोशी, रमेश सिंह, गौरव कुमार, ऋषभ पंत, मोहित खर्कवाल, करन सिंह आदि ने स्मार्ट कक्षाओं के संचालन को लाभदायक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed