फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   children of Belkhet missed their education due to suspension bridge breaking in champawat

Champawat: इस झूलापुल के टूटने से सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई छूटी, ग्रामीणों की आवाजाही का एकमात्र सहारा था पुल

Thu, 11 Jul 2024 11:36 AM IST
हीरा मेहरा पंकज पाठक, संवाद
पंकज पाठक, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:36 AM IST
सार

चंपावत जिले में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते बेलखेत का झूला पुल टूट गया था। इस कारण क्वैराला नदी को पार कर सैकड़ों बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहा हैं।

विज्ञापन
children of Belkhet missed their education due to suspension bridge breaking in champawat
झूलापुल के टूटने से सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई छूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत जिले में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते बेलखेत का झूला पुल टूट गया था। इस कारण क्वैराला नदी को पार कर सैकड़ों बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहा हैं। प्राथमिक स्कूल सहित इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज तक जाने के लिए झुलापुल ही एकमात्र सहारा था। जिला प्रशासन की ओर से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती है तो दो-चार दिन में गांव में खाने-पीने सहित अन्य प्रकार की समस्याएं भी होने लगेंगी।

जिला मुख्यालय की 34 किमी दूर बेलखेत में झूलापुल बहने से सैकड़ों बच्चों के लिए स्कूला जाना मुश्किल हो गया है। सोमवार आठ जुलाई को भारी बारिश और क्वैराला नदी के ऊफान से झूलापुल बह गया था। इसके बहने से क्षेत्रवासियों का संपर्क पूरी तरह दुनिया से कट गया। ग्रामीण गांव में तो हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही प्रशासन उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करेगा। मार्ग बंद होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: मलबा आने से सड़क बंद, घंटों तक तड़पती रही महिला...फिर मरीज को पीठ पर बैठाकर पार कराया भूस्खलन जोन
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर बोहरा ने बताया कि झूलापुल बहने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती है तो गांव के लोग खाने-पीने की वस्तुओं के लिए भी तरस जाएंगे। इधर, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया ने बताया कि बेलखेत गांव को दुधौरी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वहां से लोगों को जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से उन्हें मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed