फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children are troubled by the dust rising from the Kalivinayak-Puranathal road.

Champawat News: कालीविनायक-पुरानाथल सड़क से उठ रही धूल से बच्चे परेशान

Sun, 07 Dec 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Children are troubled by the dust rising from the Kalivinayak-Puranathal road.
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । पीएमजीएसवाई की ओर से इन दिनों कालीविनायक-पुरानाथल मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग पर छह माह पूर्व की गई सोलिंग अधिकांश जगहों पर उखड़ गई है। इसके चलते सड़क से उठने वाली धूल से स्कूली बच्चों समेत आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी मार्ग में पर बनौली में एक निजी स्कूल भी संचालित है। मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के चलते धूल विद्यालय के कमरों और परिसर में घुस रही है। इससे वहां पढ़ने वाले करीब 500 विद्यार्थियों एवं स्टाफ के सदस्यों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धूल से लगातार खांसी और अन्य समस्याएं बढ़ रही हैं। मार्ग में डामरीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र सिंह बोहरा ने इस संबंध में पीएमजीएसवाई खंड में पत्र देते हुए शीघ्र सड़क को ठीक किए जाने की मांग की है। पत्र में सुनील, जीवन, शोभा, महेश, बलवंत सिंह, कुंदन सिंह, भगवान सिंह समेत कई अभिभावकों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

---कोट:
‎ कालीविनायक- पुरानाथल मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य चल रहा था। मौसम अनुकूल न होने के कारण कार्य बंद करा दिया गया है। धूल से बचने के लिए सड़क पर लगातार पानी का छिड़काव कराने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। - सौरभ कुमार यादव, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed