फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chetta Roadways Management After Demonstration

रोडवेज कर्मचारियों को नवंबर से नहीं मिला वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chetta Roadways Management After Demonstration
टनकपुर में एआरएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारियों को नवंबर माह से वेतन नहीं मिल पाया है। इसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को गुस्साए कर्मचारी रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे तो इससे हरकत में आए प्रबंधन ने दोपहर बाद कर्मचारियों के खाते में नवंबर माह का वेतन डाल दिया।
विज्ञापन

लंबे समय वेतन न मिलने के कारण रोडवेज कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को पिछले साल नवंबर माह से वेतन नहीं मिल पाया है। इससे परेशान कर्मचारी शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सड़क पर उतर आए। उन्होंने एआरएम कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन कर लंबित वेतन के भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों का गुस्सा देख एआरएम वित्त भाष्कर जोशी ने कर्मचारी नेताओं से वार्ता कर दोपहर तक सभी कर्मचारियों के खाते में नवंबर माह का वेतन डालने का आश्वासन दिया। कर्मचारी नेता भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि निगम प्रबंधन ने दोपहर बाद कर्मचारियों के खातों में नवंबर माह का वेतन डाल दिया है। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में रेवाधर चौड़ाकोटी, संजय भट्ट, योगेश सिंह, भरत पाठक, किशोर नेगी, सतीश उप्रेती, अनिल भट्ट आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed