फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chardham devotees rushed to welcome the New Year Purnagiri

नववर्ष के स्वागत को पूर्णागिरि धाम पहुंचे भक्त

Thu, 31 Dec 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Thu, 31 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Chardham devotees rushed to welcome the New Year Purnagiri

2015 की विदाई और मां पूर्णागिरि के दर्शन से 2016 के स्वागत के लिए धाम में भारी भीड़ उमड़ी है। बृहस्पतिवार यानि 31 दिसंबर की सुबह से ही दूरदराज से बड़ी संख्या में लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया था। देर शाम तक पूर्णागिरि क्षेत्र में करीब तीस हजार से ज्यादा लोग डेरा जमा चुके थे। सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा खासा चौकन्ना है। एसपी डीएस कुंवर ने फोर्स को ड्यूटी पर रवाना करने से पूर्व उचित दिशा-निर्देश दिए। पुलिस हर आवाजाही करने वालों की सघन तलाशी में जुटी रही।

विज्ञापन


मां पूर्णागिरि के दर्शन से नए साल की शुरुआत के लिए हर साल पूर्णागिरि धाम में उत्तराखंड के साथ ही देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। थर्टी फर्स्ट पर इस बार भीड़ का आलम यह है कि भैरव मंदिर से काली मंदिर तक की सभी दुकानें शाम तक यात्रियों से खचाखच भर चुकी थी। समूचे धाम क्षेत्र में जहां देखों वहां न्यू ईयर के वेलकम को पहुंचे लोगों की अलग-अलग टोलियां भजन-कीर्तन में मस्त नजर आई। वहीं, पुलिस के साथ ही एसएसबी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रहे। यातायात व्यवस्था पर भी परिवहन विभाग की टीम का कड़ा पहरा रहा। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। मुख्य मंदिर के अलावा ककरालीगेट, बूम, ठुलीगाड़, भैरव मंदिर में पर्याप्त फोर्स तैनात किया गया है। यातायात नियंत्रण के लिए ठुलीगाड़ से आगे बाइकर्स के प्रवेश पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन


मांस और शराब ले जाने पर रहा प्रतिबंध
मां पूर्णागिरि धाम जाने वाले यात्रियों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। ककरालीगेट, बूम और ठुलीगाड़ चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने यात्रियों से करीब दो सौ शराब के अद्दे और पव्वे बरामद कर नष्ट किए। वहीं मांस लेकर जाने वालों को पुलिस ने वापस लौटा दिया। प्रभारी कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान मांस और शराब लेकर पूर्णागिरि जाने वालों पर विशेष नजर रही, ताकि आस्था के केंद्र में थर्टी फर्स्ट के नाम पर हुड़दंग न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और एसएसबी ने किया मार्च पास्ट
न्यू ईयर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने मार्च पास्ट किया। शहर और धाम क्षेत्र में हुए मार्च पास्ट के दौरान एसएसबी डाग स्क्वायड दस्ते की मदद से सुरक्षा का जायजा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed