फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Charas was being taken for the election of Pradhan, the police arrested

प्रधान के चुनाव के लिए ले जा रहा था चरस, पुलिस ने दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Charas was being taken for the election of Pradhan, the police arrested
चंपावत। उत्तर प्रदेश में होने वाले ग्राम प्रधान चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए चरस ले जा रहा एक बुजुर्ग कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की तलाशी के दौरान चंपावत से 13 किमी दूर धौन के पास मुन्ना लाल (60) निवासी मजरा कुंडरिया, नवाबगंज (बरेली) के पास से 650 ग्राम चरस पकड़ी गई। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दावा किया कि ग्राम प्रधान के चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए आरोपी मुन्ना लाल चंपावत क्षेत्र से यह चरस खरीद कर ले जा रहा था। कोतवाली के एसएसआई सुरेंद्र खड़ायत के नेतृत्व में शामिल टीम में उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश, पूरन सिंह, सुरजीत राणा, जीवन सौन, दुर्गानाथ, मनोज पंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed