फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Charas Smugling in Pati

पाटी में 9 किलो 700 ग्राम चरस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Charas Smugling in Pati
पाटी पुलिस की गिरफ्त में नैनीताल जिले का चरस तस्कर। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/पाटी। पुलिस और एसओजी ने नैनीताल जिले के कुकना गांव निवासी ग्रामीण को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उसका साथी मौके से फरार हो गया। उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पाटी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कनवाड़ बैंड के पास धारी तहसील के ग्राम कुकना निवासी गणेश सिंह (50) के कब्जे से 9 किलो 700 ग्राम चरस पकड़ी। आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी और खेती करता है। इसी दौरान उसने कुछ चरस स्वयं निकाली जबकि कुछ आसपास क्षेत्रों से खरीदी थी। वह हल्द्वानी, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर ऊंचे दामों पर चरस बेचने जा रहा था। इस दौरान उसी गांव का दूसरा आरोपी प्रकाश सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दस दिन के भीतर क्षेत्र में चरस तस्करी का यह दूसरा मामला सामने आया है। पाटी के प्रभारी एसओ नवल किशोर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में सीओ ध्यान सिंह, वीरेंद्र सिंह रमोला एसओजी प्रभारी, एसओ नवल किशोर, दीपक प्रसाद, राकेश रोंकली, खीम सिंह, वीरेंद्र सिंह, भुवन पांडेय आदि शामिल रहे। सीओ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन

पांच वर्षों में पकड़े गए मादक पदार्थों का विवरण
चंपावत। जिले की पुलिस ने वर्ष 2019 में 66 मुकदमों में 66 आरोपियों के कब्जे से 35.741 किलो चरस, 98.553 ग्राम स्मैक, 2.200 ग्राम गांजा पकड़ा। वर्ष 2018 में 48 मामलों में 49 आरोपियों के कब्जे से 48.619 किलो चरस, 50.192 ग्राम स्मैक, 7.7 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई, जबकि वर्ष 2017 में 28 मामलों में 29 आरोपियों के कब्जे से 30.982 किलो चरस, 7.65 ग्राम स्मैक, 5.63 ग्राम हेरोइन, 5.445 किलो अफीम, वर्ष 2016 में 24 अभियोगों में 24 आरोपियों के कब्जे से 47.330 किलो चरस, 2015 में 13 मुकदमों में 13 आरोपियों के कब्जे से 41.070 किलो चरस, 10.985 किलो अफीम, 14.500 किलो गांजा पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.8 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़। पुलिस और एसओजी टीम ने एक युवक को 2.8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। एसआई प्रियंका मौनी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार शाम अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सूचना मिली कि दौला रोड पर ललित चंद स्मैक लेकर जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 2.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई मनोज सिंह, गोविंद, रमेश मौजूद रहे।
चरस तस्करी का नया कॉरिडोर बन रहा है पाटी-देवीधुरा क्षेत्र
चंपावत। जिले का पाटी-देवीधुरा क्षेत्र अवैध रूप से चरस तस्करी का नया कॉरिडोर बनकर उभर रहा है। दस माह से अधिक समय के कोरोनाकाल में पाटी-देवीधुरा क्षेत्र चरस तस्करी का गढ़ बन गया है। अल्मोड़ा और नैनीताल जिले की सीमा से सटा होने के कारण इस वर्ष चरस बरामदगी की अधिकतर घटनाएं पाटी-देवीधुरा क्षेत्र की ही हैं। इस वर्ष सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पिछले वर्षों में नेपाल राष्ट्र से भारत में चरस की तस्करी के अभियोग ज्यादा पाए गए लेकिन इस वर्ष कोरोना काल में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सील होने के कारण स्थानीय स्तर पर चरस बरामदगी के ज्यादा अभियोग दर्ज किए गए हैं। सीओ लोकेश्वर सिंह के अनुसार ज्यादातर मामलों में कम समय में ज्यादा लाभ पाने के लालच में बेरोजगार युवा चरस और स्मैक तस्कर बन जा रहे हैं।

जिले में चरस बरामदगी का रिकॉर्ड टूटा
चंपावत। पुलिस की ओर से वर्ष 2020 में अवैध चरस बरामदगी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एसपी लोकेश्वर सिह के अनुसार, एसओजी प्रभारी वीरेंद्र सिंह रमोला के नेतृत्व में इस वर्ष 80 मामलों में 80 आरोपियों के कब्जे से 87.851 किलोग्राम चरस पकड़ी गई है। इससे पूर्व वर्ष 2008 में सर्वाधिक 82 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। इस दौरान 280.232 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई है, जो कि अन्य वर्षों की तुलना में सर्वाधिक बरामदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed