{"_id":"647f6c3a1d25b8a3fa02b15f","slug":"chaotic-elements-created-havoc-in-the-city-champawat-news-c-8-1-160965-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नगर में अराजक तत्वों ने मचाया तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नगर में अराजक तत्वों ने मचाया तांडव
Tue, 06 Jun 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 06 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट थाने में अराजकतत्वों द्वारा दुकान में की गई तोड़फोड व लूटपाट के आरोपियों के खिलाफ कार्यव
लोहाघाट (चंपावत)। अराजक तत्वों की गुंडई से लोहाघाट नगर के लोग परेशान हैं। अराजक तत्वों ने देर रात दुकानों में लूटपाट, तोडफ़ोड, मारपीट करने के साथ महिला के साथ अभद्रता की। लोगों ने थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
सोमवार देर रात करीब पांच अराजक तत्वों ने नगर में आतंक मचाया। अराजक तत्वों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। उप जिला अस्पताल के समीप दुकान चलाने वाले सुंदर लुंठी की दुकान में रखे आइसक्रीम के ठेले को तोड़कर अराजक तत्व करीब 10 हजार रुपये की आइसक्रीम उठा ले गए। दुकान में तोडफ़ोड़ भी कर गए। उसके बाद लोनिवि कॉलोनी में एक शिक्षक के साथ मारपीट करने के साथ एक महिला से अभद्रता की। नगर के ठड़ाडूंगा मोहल्ले से एक व्यक्ति की बाइक उसके घर से उठा लिया। लोगों के पीछा करने पर बाइक छोड़कर भाग गए। नगर पालिका सभासद राजकिशोर साह का कहना है कि अराजक तत्व आए दिन नगर में उपद्रव कर रहे हैं। उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने नगर भर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
दुकानदार सुंदर लुंठी ने अराजक तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने कहा कि घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।