{"_id":"803d28fccc63f9902b93bbb0d6fdd267","slug":"change-the-appearance-of-rain-sharda-snangat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बदली शारदा स्नानघाट की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बदली शारदा स्नानघाट की सूरत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिनों बारिश से उफनाई शारदा ने स्नानघाट की शक्ल को और बिगाड़ कर रख दिया है। नदी के कटाव से घाट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों की बारिश से शारदा का जल स्तर बढ़ जाता है। पहाड़ में बारिश होने पर उफनाई शारदा मैदान में खासी तबाही मचाती है। 2013 में आई आपदा ने जहां टनकपुर के गुंबदनुमा खूबसूूरत स्नानघाट की तस्वीर बदल दी, वहीं गत दिनों की बारिश से उफनाई शारदा ने घाट की तस्वीर को और बिगाड़ दिया है। हालांकि सिंचाई विभाग द्वारा घाट के पास करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित किए गए बंधा नुमा स्परों से इस बार नदी ने शारदा चुंगी कालोनी में ज्यादा तबाही नहीं मचाई, लेकिन नगर पालिका द्वारा दक्षिणी छोर के घाट की जैसे-तैसे मरम्मत कर स्नान लायक बनाया था जो गत दिनों की बारिश से फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। नदी के कटाव से घाट का फर्श न सिर्फ क्षतिग्रस्त हुआ है बल्कि फर्श नीचे से खोखला भी हो चुका है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि मां पूर्णागिरि के दर्शन को आने वाले यात्री पहले इसी घाट में स्नान कर धाम को रवाना होते हैं।