बनबसा (चंपावत)। चंद परिवार फाउंडेशन की पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतकर चंद इलेवन ने ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम चंद टाइगर को 51 सौ रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एनएचपीसी के टनकपुर पावरस्टेशन के महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता ने किया।
बनबसा स्थित एनएचपीसी खेल मैदान में हुई इस प्रतियोगिता का आयोजन चंद परिवार फाउंडेशन की खटीमा इकाई ने किया। प्रतियोगिता में बनबसा, टनकपुर, खटीमा, नानकमत्ता एवं सितारगंज कर आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला चंद इलेवन एवं चंद टाइगर के बीच खेला गया। चंद टाइगर ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में 32 रन बनाए। चंद इलेवन ने पांचवें ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीबी चंद ने समापन समारोह का संचालन किया। इस मौके पर एनएचपीसी के आनंद टैम्भरे, डॉ. ज्योतिर्यमय जैन, संजय परिहार, फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, संयुक्त सचिव उत्तम चंद, शमशेर चंद आदि मौजूद थे।