फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat will soon Heleeped

चंपावत में जल्द बनेगा हेलीपेड

Fri, 22 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 22 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

सितंबर 1997 में बने चंपावत जिले में हेलीपेड का सपना अगले कुछ वर्षों में हकीकत में बदल जाएगा। चंपावत हेलीपेड के प्रस्ताव को अंतिम रूप से मंजूरी मिलने के बाद टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही सर्किट हाउस के नजदीक सेलाखोला गांव में हेलीपेड का निर्माण शुरू हो जाएगा। हेलीपेड में दो चौपड़ और 1 एम-17 जहाज तीनों एक साथ उतर सकेंगे। इस हेलीपेड का उपयोग आपदा से लेकर वीआईपी मूवमेंट और अन्य गतिविधियों तक में होगा।

विज्ञापन


सर्किट हाउस से करीब 400 मीटर दूर वाली 0.20 हेक्टेयर जमीन को भूगर्भीय परीक्षण के बाद हेलीपेड के लिए नागरिक उड्डयन निदेशालय ने उपयुक्त मानते हुए 2011 में हरी झंडी दी थी। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड इमरजेंसी एसिस्टेंस प्रोजेक्ट (यूईएपी) के तहत इस परियोजना को अंतिम रूप से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब एक माह के भीतर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित हैं तीन अन्य हेलीपेड
चंपावत। जिले में तीन अन्य हेलीपेड प्रस्तावित किए गए हैं। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि लोहाघाट तहसील में डैसली, पाटी तहसील में देवीधुरा और श्रीपूर्णागिरि (टनकपुर) तहसील में बनबसा में हेलीपेड प्रस्तावित किए गए हैं। आपदा के अलावा ह्यूमन ट्रैफ्किंग, तस्करी, माओवाद के खतरों के मद्देनजर इन हेलीपेडों को प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल गोरलचौड़ मैदान बनता है अस्थाई हेलीपेड
चंपावत। हेलीपेड नहीं होने से जिले में कई तरह की दिक्कतें हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने और आपदा के वक्त ये हेलीपेड मददगार होगा। साथ ही वीआईपी (विशिष्ट मेहमानों) के आने पर भी दुश्वारी होती है। जिले में किसी महत्वपूर्ण अतिथि के आने पर हेलीपेड को कामचलाऊ तौर पर खेल मैदान में बनाना पड़ता है। बीते पांच वर्षों में जिले में आए 17 वीआईपी के लिए गोरलचौड़ सहित अन्य खेल मैदानों को अस्थाई हेलीपेड का रूप देना पड़ा है। इससे न केवल खेल गतिविधियों पर ब्रेक लग रहा है बल्कि मैदान भी बिगड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed