{"_id":"6aaaf87867a525101a0905d1","slug":"champawat-team-emerges-winner-in-kho-kho-champawat-news-c-229-1-shld1026-144448-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खो-खो में चंपावत की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खो-खो में चंपावत की टीम बनी विजेता
Thu, 17 Sep 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर के गौरलचौड़ खेल मैदान में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय बालिका वर्ग की अंडर 17, 19 आयु वर्ग की खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 17 में चंपावत और अंडर 19 में चंपावत की टीम विजेता रही।
अंडर 17 खो-खो में चंपावत की टीम ने पाटी की टीम को हराया। प्रतियोगिता में चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट ब्लॉक की टीमों ने प्रतिभाग किया। जबकि अंडर 19 में चंपावत की टीम ने बाराकोट की टीम को हराया। प्रतियोगिता में चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट ब्लॉक की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय टीम का भी चयन किया गया। निर्णायक चंदन सिंह अधिकारी, किशोर जोशी, अनिल कुमार रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने शंकर पांडेय, हेमराज सिंह, कविता नेगी, तुषार वर्मा, मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा आदि ने सहयोग किया।
कबड्डी अंडर 17 बालिका वर्ग में बाराकोट की टीम विजेता रही। बाराकोट ने चंपावत की टीम को हराया। अंडर 19 आयु वर्ग में चंपावत की टीम विजेता बनी। चंपावत ने लोहाघाट की टीम को हराया। इधर, अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता में चंपावत और लोहाघाट के बीच खेला गया मैच गोल रहित छूटा। दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। निर्णायक अतुल नाथ, दीपक कन्याल, तुषार वर्मा, नितिन तड़ागी रहे।