{"_id":"5d1f87938ebc3e3cdc69d9d8","slug":"champawat-s-gaurav-pandey-became-deputy-collector","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के गौरव पांडेय बने डिप्टी कलक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के गौरव पांडेय बने डिप्टी कलक्टर
Fri, 05 Jul 2019 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी कलक्टर पद पर चयनित चंपावत के गौरव पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य सिविल सेवा की परीक्षा में चंपावत के गौरव पांडेय ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वर्तमान में पिथौरागढ़ में वित्त अधिकारी के पद पर तैनात पांडेय का चयन डिप्टी कलक्टर पद के लिए हुआ है। प्रदेश की रैंकिंग में उनसे आगे एकमात्र नैनीताल के हिमांशु कफल्टा हैं। गौरव पांडेय कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष भी उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर वित्त अधिकारी पद पर तैनाती पाई थी। कंप्यूटर साइंस से बीटेक श्री पांडेय इससे पूर्व दो साल तक बेंगलुरू में इंफोसिस में इंजीनियर के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। करीब चार माह उन्होंने अल्मोड़ा राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया है।
विज्ञापन
गौरव के पिता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय राज्य आंदोलनकारी होने के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि मां प्रेमा पांडेय 2008 से 2013 तक जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। उनकी पत्नी शिप्रा जोशी भी लोहाघाट की उप जिला मजिस्ट्रेट हैं। बेटे की कामयाबी से चंपावत के मांदली में रहने वाले पांडेय परिवार के घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन