फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat News: Businessman father and son die in accident while returning from Mahakumbh

Champawat: महाकुंभ से लौटते समय दुर्घटना में व्यापारी पिता-पुत्र की मौत, बिजली के पोल से टकराई थी कार

Thu, 30 Jan 2025 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Jan 2025 04:57 PM IST
सार

महाकुंभ में अमृत स्नान कर लौट रहे टनकपुर के बोरागोठ निवासी व्यापारी पिता और पुत्र की यूपी के लखीमपुरखीरी-सीतापुर के बीच बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे में कार चालक और परिवार के चार अन्य सदस्य भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
Champawat News: Businessman father and son die in accident while returning from Mahakumbh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान कर लौट रहे टनकपुर के बोरागोठ निवासी व्यापारी पिता और पुत्र की यूपी के लखीमपुरखीरी-सीतापुर के बीच बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे में कार चालक और परिवार के चार अन्य सदस्य भी घायल हो गए। बृहस्पतिवार को शारदा नदी के तट पर पिता और पुत्र का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

हादसे में घायल सुमन ने बताया कि उनके पिता गोविंद आर्या (52), मां जानकी देवी, वह और उसके पति राहुल यादव, बड़ा भाई हर्ष, छोटा भाई करन (19) कार से महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे। कार शरद चला रहा था।

विज्ञापन

सुमन ने बताया कि सभी ने मंगलवार को प्रयागराज में गंगा स्नान किया और सभी सात लोग कार से घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे लखीमपुरखीरी और सीतापुर के बीच सरैया गांव में अचानक कार बिजली के पोल से टकरा गई। एंबुलेंस के देरी से आने पर उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाया जिसमें पिता और भाई करन की जान चली गई। बताया कि भाई हर्ष, मां जानकी, उसके पति राहुल यादव और उसे भी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पोस्टमार्टम के बाद देर रात करीब 11:30 बजे पिता-पुत्र के शव घर लाए गए। बताया कि मृतक गोविंद आर्या की नगर के पिथौरागढ़ चुंगी के पास कुल्फी फालूदा सेंटर है। बृहस्पतिवार सुबह शारदा नदी किनारे दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed