फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat model included in seven major literacy programs of the world

विश्व के सात प्रमुख लिट्रेसी कार्यक्रमों में चंपावत मॉडल शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Champawat model included in seven major literacy programs of the world
डा.अवनीश शर्मा - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। आरटीआई इंटरनेशनल संस्था की ओर से प्राथमिक कक्षाओं के लिए चंपावत मॉडल को शोध के लिए विश्व के सात प्रमुख लिट्रेसी कार्यक्रमों में चुन लिया गया है। इस उपलब्धि पर डायट सहित शिक्षा विभाग ने खुशी जताई।
विज्ञापन

वर्ष 2016 से डायट में रूम टू रीड के सहयोग से पहली और दूसरी कक्षाओं के बच्चों के लिए साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सेरी कार्यक्रम के नोडल पर्सन डायट के प्रवक्ता डॉ.अवनीश शर्मा ने बेहतर सेवाएं देकर चंपावत मॉडल को विश्व के सात प्रमुख साक्षरता कार्यक्रमों में अपना स्थान बनाया। इसके लिए बुधवार को लंदन स्थित कार्यालय से शोध प्रभारी जे मैथ्यू ने डॉ. शर्मा का दूरसंचार से साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में उनके साथ डायट प्रवक्ता मनोज भाकुनी, डॉ. अनिल कुमार मिश्र भी साथ रहे।
विज्ञापन

साक्षात्कार के दौरान डॉ. शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय जिले के प्राथमिक शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षा अधिकारियों और डॉयट टीम को दिया है। इस उपलब्धि पर डायट के प्राचार्य कैलाश चंद्र शाक्य, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ.नवीन जोशी, डॉ.अरुण तलनियां, डॉ.एलएस यादव, शिवराज सिंह तड़ागी, कमल गहतोड़ी, दीपक सोराड़ी, राजेश पांडेय, नवीन उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ.पारुल शर्मा, लता आर्या, अखिलेश श्रीवास्वत आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed