{"_id":"58a1e9324f1c1b5933d84dae","slug":"chami-dsia-jeep-falls-into-ditch-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डसिया चामी में जीप खाई में गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डसिया चामी में जीप खाई में गिरी, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी विकासखंड के डसिया चामी गांव के पास एक जीप खाई में गिर गई। दुर्घटना में ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का पाटी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सोमवार रात करीब 8.30 बजे जीप (यूए 06/टीए 3161) पाटी से करीब 25 किलोमीटर दूर डसिया चामी से कुछ पहले करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी मिलते ही पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट और थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर राहुल कुमार और चंदन सिंह के निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में ड्राइवर दीवान सिंह बोहरा (26) पुत्र भवान सिंह, कैलाश सिंह लडवाल (22) पुत्र प्रहलाद सिंह, कमल सिंह लडवाल (17) पुत्र गणेश सिंह और राकेश सिंह लडवाल (22) पुत्र महेंद्र सिंह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सभी घायल मौनकांडा गांव के रहने वाले हैं। पाटी के सरकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.आभाष सिंह ने चारों घायलों का इलाज किया। हालत गंभीर होने पर चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह जीप सिमलखेत में सवारी छोड़ कर वापस आ रही थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक हादसा संभवत: मोड़ पर जीप को मोड नहीं पाने की वजह से हुआ है।