फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chakarpur's team won the football match

चकरपुर की टीम ने जीता फुटबाल मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chakarpur's team won the football match
बनबसा चंदनी में फुटबाल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के चंदनी में आयोजित स्व. हरीश सिंह धामी स्मृति प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में चकरपुर की टीम ने भूड़ा की टीम को 5-0 से हराया। मैच का शुभारंभ सेनानी प्रकाश सिंह ज्याला ने किया।
विज्ञापन

चंदनी खेल मैदान में रविवार को हुए मुकाबले में चकरपुर की टीम ने पहले हाफ में तीन गोल कर भूड़ा की टीम से बढ़त बना ली। सेकेंड हॉफ में चकरपुर की टीम ने दो गोल और कर मैच जीत अगले पायदान में जगह बनाई। भूड़ा की टीम एक गोल भी नही कर सकी। चकरपुर के खिलाड़ी सूरज ने तीन गोल किए। मैच के रैफरी राहुल खनका, लाइनमैन मनीष सिंह और शुभम ज्याला थे। वहां अतिथि बच्ची चंद, कमल किशोर खनका, कुलदीप नागरकोटी, प्रकाश थापा, रामेश्वर सिंह धामी थे। कमेटी अध्यक्ष सुनील चंद, उपाध्यक्ष विनय भंडारी, सचिव राहुल खनका, कोषाध्यक्ष गिरधर शर्मा, सक्रिय सदस्य प्रदीप चंद ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed