फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chaitra Navratri in Maa Purnagiri Dham, 35 thousand devotees visited the mother

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में चैत्र नवरात्र, 35 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए

Mon, 23 Mar 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 23 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri in Maa Purnagiri Dham, 35 thousand devotees visited the mother
पूर्णागिरि (चंपावत)। चैत्र नवरात्र के दौरान मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का भारी उमड़ना जारी है। पिछले 24 घंटे में करीब 35 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन



टनकपुर से लेकर धाम क्षेत्र तक मां के जयकारों से गूंज रहा है। सोमवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का रैला टनकपुर पहुंचने लगा था। रेलवे स्टेशन, शारदा घाट, बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर भक्तों का जमावड़ा देखा गया। इसके बाद वे बूम, ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर होते हुए पैदल धाम की ओर बढ़े। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि भक्तों के लिए 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था की गई है। समिति के स्वयंसेवक व्यवस्था बनाए रखने में तैनात हैं। इधर, जिला पंचायत की टीमें मेले में बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं का निरंतर जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed