फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   chaitola mela ended traditioally with pasyara

पस्यारा की परंपरा के साथ संपन्न हुआ चैतोला मेला

Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
chaitola mela ended traditioally with pasyara
गुमदेश के चैतोला मेले के समापन पर झोड़ों का गायन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
गुमदेश का प्रसिद्ध तीन दिवसीय चैतोला मेला परंपरागत पस्यारा (मंगलगीत) के साथ संपन्न हो गया है। अंतिम दिन व्यापारिक मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चमू देवता के दरबार में पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। मंगलवार को सुहावने मौसम के बीच मेले में लोगों की भारी भीड़ रही। बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, हल्द्वानी, खटीमा आदि स्थानों से बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों ने ढुस्कों का गायन कर भगवान चमू देवता की आराधना की। पंडित हरीश कलौनी ने आशीर्वाद दिया। व्यापारी नन्हे लाल, राम सिंह, भरत लाल, राम भरोशे आदि का कहना है कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मौसम ठीक रहने के कारण उनका व्यापार अच्छा रहा।
विज्ञापन


मेले के अंतिम दिन नेपाल, पिथौरागढ़, चंपावत के अलावा मड़, शिलिंग, चौपता, नेवलटुकरा, बसकुनी, सिरकोट, जाख, जिंडी, डगला, कुंदछी, नूंघर, पुलहिंडोला, रौंसाल, दिगालीचौड़ आदि स्थानों से हजारों लोग पहुंचे हुए थे। मेले में शांति व्यवस्था के लिए पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा, एसआई अंजू यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मुस्तैद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला कमेटी अध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, देव सिंह धोनी ने मेले में सहयोग के लिए डीएम, पुलिस, फायर बिग्रेड, जल संस्थान, विद्युत कर्मियों सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। मेले के आयोजन में खीमराज धौनी, जोगा सिंह, विनोद धौनी, युगल किशोर धौनी, मदन मोहन, राजेंद्र सिंह, बहादुर धौनी, नारायण सिंह, राम सिंह, नर सिंह आदि जुटे रहे।

अंतर्राष्ट्रीय धावक बहादुर धौनी ने लिया चमू देवता का आशीर्वाद
अंतरराष्ट्रीय धावक, धौनीशिलिंग गांव के नायब सूबेदार बहादुर सिंह धौनी ने चैतोला मेले में आकर भगवान चमू देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। 2 नागा रेजीमेंट कुमाऊं सेंटर एएसआई पुणे में तैनात बहादुर ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैराथन दौड़ में 20 से अधिक मैडल प्राप्त जीते हैं।


उनका कहना है कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले वह मन में चौखाम बाबा, बुजुर्गों, क्षेत्रवासियों को स्मरण करते हैं। इससे उन्हें नई उर्जा मिलती है। बहादुर ने बताया कि वह वर्तमान में कॉमनवेल्थ गेम, ऐशियन गेम और ओलंपिक की तैयारी में जुटे हैं। कहा कि चंपावत जिले के युवाओं में काफी काबिलियत है। उन्हें अच्छे खेल मैदान, खेल उपकरण, कोच उपलब्ध की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed