फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chaitola fair begins with Kalash yatra

कलश यात्रा के साथ चैतोला मेला शुरू

Tue, 04 Apr 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 04 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chaitola fair begins with Kalash yatra
मेले का उदघाटन करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : अमर उजाला
 गुमदेश के चार दिवसीय चैतोला मेले का विधि-विधान के साथ श्रीगणेश हुआ। पंडित रमेश चंद्र कलौनी ने धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और उनकी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले के आयोजन में हर संभव मदद करने की बात कही। ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। जो मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। मुख्य मेला छह अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


चौखामा बाबा के जयकारों के साथ मंदिर की परिक्रमा की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह प्रथोली ने मुख्य अतिथियों का परंपरागत रूप से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। खीमराज धौनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में आयोजन समिति के जोगा सिंह, चतुर सिंह, चंदी चंद, देव सिंह, पंडित शंकर दत्त पांडेय, नर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र पाटनी, तारा सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे। यहां के मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। यहां के गांवों में ढुस्कों, झोड़ा, चांचड़ी, न्योली का गायन किया जा रहा है।
विज्ञापन



आज होगी मंदिर की परिक्रमा
बुधवार को मड़, शिलिंग, चौपता, नेवलटुकरा, बसकुनी, सिरकोट, जिंडी, जाख आदि गांवों से जत्थे बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश कर परिक्रमा करेंगे। जत्थों के विसर्जन के बाद मंदिर से जमान को मड़ गांव ले जाया जाएगा। जहां विशेष रूप से पूजा की जाएगी। छह अप्रैल को मेले का मुख्य आकर्षण चमू देवता की भव्य शोभा यात्रा मड़ गांव से निकलेगी। जो दुर्गम रास्तों को पार करते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। जिसके बाद यहां मेला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed