फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cesarean delivery facility will be available in Lohaghat sub district hospital

Champawat News: लोहाघाट उप जिला अस्पताल में मिलेगी सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा

Sat, 29 Mar 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 29 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Cesarean delivery facility will be available in Lohaghat sub district hospital
चंपावत। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में अब सिजेरियन डिलीवरी भी हो सकेगी। इससे गर्भवतियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में पहले गर्भवतियों के सामान्य प्रसव ही किए जाते थे। यहां सिजेरियन (ऑपरेशन) के जरिये डिलीवरी की सुविधा नहीं थी। अस्पताल में एक माह पूर्व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मृणालिनी चौधरी की तैनाती हो गई थी। उनके आने के बाद सिजेरियन डिलीवरी के लिए आवश्यक उपकरण मंगाए जा रहे हैं ताकि उप जिला अस्पताल में भी जरूरत पड़ने पर गर्भवतियों की सिजेरियन डिलीवरी हो सके। इससे पहले गर्भवतियों को जिला अस्पताल या फिर हायर सेंटर रेफर करना पड़ता था।

अस्पताल की सीएमएस डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण पहले सर्जरी से प्रसव नहीं होते थे। अब स्त्री रोग विशेषज्ञ के आने से गर्भवतियों को जरूरत पड़ने पर यह सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि एक दो सप्ताह में सिजेरियन प्रसव भी होने लगेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed