{"_id":"9462cd9204657918d0be3d3e6bda7184","slug":"certainly-not-unaware-of-the-details-of-atm-share-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजान से कतई न करें एटीएम की डिटेल शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजान से कतई न करें एटीएम की डिटेल शेयर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन के जरिए एटीएम से ठगी की बढ़ती वारदातों से निपटने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। रविवार को नौलापानी गांव से इसका आगाज किया गया।
विज्ञापन
चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने नौलापानी में कैंप कर ग्रामीणों को फोन के जरिए एटीएम की डिटेल लेकर धन हड़पने की जानकारी दी। कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को एटीएम से संबंधित जानकारी न दें। एटीएम की जानकारी हासिल करने के लिए शातिरों द्वारा किए जाने वाले फोन की रिकार्डिंग भी सुनवाई गई।
विज्ञापन
फेरी के जरिए सामान बेचने वालों के गांव में प्रवेश करने पर उनके बारे में मालूमाल करने को कहा गया। किसी भी तरह का शक होने पर फौरन पुलिस को जानकारी दें। सोने के गहनों को चमकाने के नाम पर सफाई करने वालों से भी सतर्क रहने को कहा गया। बताया गया कि सफाई में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनिक पदार्थ से एक तौले सोने में से दो से तीन ग्राम तक सोना पानी खींच लेता है। एसपी दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर हुए जागरूकता अभियान में पुलिस कर्मी विद्यासागर, पूर्व ग्राम प्रधान शंकर दत्त जोशी, नारायण सिंह चौहान, महेश जोशी, होशियार सिंह चौहान, जीवन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन