{"_id":"67f01593b7c3dd1328053f98","slug":"center-opened-from-friday-champawat-news-c-229-1-shld1007-122198-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अस्पताल में कई दिनों से बंद जन औषधि केंद्र खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अस्पताल में कई दिनों से बंद जन औषधि केंद्र खुला
Fri, 04 Apr 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सीएमओ के कड़े निर्देश के बाद उप जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से बंद जन औषधि केंद्र शुक्रवार को खुल गया। केंद्र में पहले दिन महज 15-20 प्रकार की दवाइयां ही उपलब्ध रहीं।
केंद्र में कार्यरत कर्मी दीपाली निषाद ने बताया कि सप्ताह भर में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध जाएंगी। बता दें कि उप जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी ने जन औषधि केंद्र कई दिनों से बंद होने पर सीएमओ को पत्र भेजकर अवगत कराया था। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र के संचालक को पत्र भेजा था। शुक्रवार को कई दिनों बाद केंद्र खुला, लेकिन मरीजों के लिए महज 15-20 प्रकार की दवा ही उपलब्ध होने पर उन्हें बाहर मेडिकल स्टोरों से दवा खरीदनी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत गरीब तबके के लोगों को हुई। इधर सीएमएस डाॅ. तिवारी ने बताया कि केंद्र में पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद