फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Celebration on republic day, cultural programme organised in schools

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस 

Sun, 27 Jan 2019 11:19 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत/लोहाघाट/पाटी/टनकपुर/बनबसा।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत/लोहाघाट/पाटी/टनकपुर/बनबसा। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 27 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Celebration on republic day, cultural programme organised in schools
टनकपुर में भारत माता की झांकी के साथ प्रभात फेरी निकालते विजन पब्लिक स्कूल के बच्चे। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में गणतंत्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकाली। सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण हुआ। कलक्ट्रेट में डीएम रणवीर सिंह चौहान, पुलिस कार्यालय में एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, जिला अदालत में जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, आईटीबीपी में कमांडेंट ने झंडारोहरण किया।
विज्ञापन


इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कलक्ट्रेट में हुई गोष्ठी में डीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी के प्रति संजीदा रहने की शपथ दिलाई। एडीएम टीएस मर्तोलिया सहित तमाम वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों के प्रति सच्ची श्रदांजलि तभी होगी जब एकजुटता के साथ कार्य करते हुए समाज के गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा में ला सकें। कार्यक्रम में एसएसबी के कमांडेंट विक्रम सिंह देव, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीएफओ केएस बिष्ट जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, डीआईओ एनएस बिष्ट, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे। पुलिस लाइन में निकली परेड की डीएम ने सलामी भी ली।  
विज्ञापन


लोहाघाट तहसील परिसर पर एसडीएम आरसी गौतम ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने लोगों को संविधान के प्रति शपथ दिलाई। वहां तहसीलदार नीलू चावला, एडवोकेट विपिन पुनेठा, सुनील खर्कवाल आदि रहे। नगर पंचायत में अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने और आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में प्रभारी कमांडेंट सुभाष यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पाटी, बाराकोट, रीठा साहिब सहित तमाम इलाकों में गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रम हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर-बनबसा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम   
टनकपुर/बनबसा। टनकपुर में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। गांधी मैदान में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ध्वजारोहण किया। वहां नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत, ईओ जयवीर सिंह राठी, भगवत सरण आदि थे। शास्त्री चौराह पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने, तहसील कार्यालय में एसडीएम अनिल गर्ब्याल, कोतवाली में कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया। एआरटीओ कार्यालय, वाणिज्य कर, जल संस्थान, लोनिवि, रेलवे स्टेशन, सीमा सड़क संगठन कार्यालय, संयुक्त अस्पताल, पशु अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के अलावा ई-रिक्शा यूनियन की ओर से ध्वजारोहण किया गया । विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही।  

बनबसा राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित, सेना छावनी में कर्नल जीडी जोशी, एनएचपीसी और सीआईएसएफ  में मुख्य महाप्रबंधक रईस मियां, देवभूमि बीएड कॉलेज में निदेशक कैलाश थपलियाल, मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में निदेशक वारिक शिप्वे, ग्लोरियस एकेडमी में प्रधानाचार्य जीएस अधिकारी, शारदा इंटर कॉलेज और शारदा हेडवर्क्स में एसडीओ बृजेश मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा तमाम शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में गणतंत्र के कार्यक्रम हुए।  
 
भाजपा दफ्तर में रातभर लहराता रहा तिरंगा  

चंपावत। गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय में सुबह ध्वजारोहण हुआ मगर भाजपाई तिरंगे को सूर्यास्त के बाद उतारना भूल गए। कांग्रेस सहित कई संगठनों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए खेद जताने की मांग की है। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी का कहना है कि पार्टी ने कार्यालय में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को उल्लास के साथ मनाया, लेकिन रात को झंडा उतारने की जिम्मेदारी जिस कार्यकर्ता की थी, वह तिरंगे को उतारना भूल गया। इसके लिए उस कार्यकर्ता का जवाब-तलब किया गया है। 
  
न्यौता न देने पर सेनानी आश्रितों में नाराजगी  
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों ने गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट अथवा किसी भी सरकारी कार्यक्रम में न्यौता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। सेनानी आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी बिन बुलाए कलक्ट्रेट के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने वहां सेनानियों के संस्मरण सुनाने के बाद न्यौता न दिए जाने पर सार्वजनिक तौर पर आपत्ति जताई। साथ ही इसे सेनानियों के प्रति अवमानना भी बताया। 

22 पुलिस कर्मियों सहित आठ लोग सम्मानित  
पुलिस लाइन में उम्दा काम करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मियों के अलावा पुलिस को सहयोग करने वाले आठ नागरिकों को डीएम रणवीर सिंह चौहान और एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने सम्मानित किया। पिछले साल सितंबर में चांचरी के तिहरे हत्याकांड के खुलासे में मददगार बने लोगों को सम्मानित किया गया। डीएम की ओर से सम्मानित होने वालों में ईश्वरी दत्त जोशी, बहादुर सिंह, गोविंद सिंह और महेंद्र सिंह फर्त्याल शामिल थे। दीपक सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, दीपा महर और मुकेशनाथ को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए सम्मानित किया गया।  



पुरस्कृत हुआ स्त्री रोग विभाग  
चंपावत। उम्दा काम के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग को पुरस्कृत किया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने विभाग को तीन हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. वर्षा रानी, डॉ. विदुषी, सिस्टर अनीता राय, सीमा खान, सीमा सिंह, स्टाफ नर्स सत्या, हेमा कुंवर, सपना खंपा, सपना रानी, वार्ड आर्या ममता जोशी, कमला थापा और किरण शामिल थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed