{"_id":"6841c7ea1141e6418e0e3ffa","slug":"celebrate-bakrid-with-mutual-harmony-and-brotherhood-champawat-news-c-229-1-alm1003-124863-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आपसी सौहार्द्र और भाईचारे से मनाएं बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आपसी सौहार्द्र और भाईचारे से मनाएं बकरीद
Thu, 05 Jun 2025 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। थाने में बृहस्पतिवार को अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ वंदना वर्मा ने सीएलजी, वार्ड सदस्यों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और मुस्लिम समुदाय से पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने, सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में संवेदनशीलता बनाए रखने, किसी तरह की अफवाह न फैलने के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र की फिजा बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहां थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन