फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Catch up with the Nepali quarter SSB kg hashish

एसएसबी ने नेपाली को सवा किलो चरस के साथ पकड़ा

Sun, 18 Dec 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sun, 18 Dec 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
Catch up with the Nepali quarter SSB kg hashish
एसएसबी ने नेपाली को सवा किलो चरस के साथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
एसएसबी ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति से सवा किलो से अधिक की चरस पकड़ी है। एसएसबी ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस को हल्द्वानी और बागेश्वर बेचने के लिए ले जा रहा था। उसने बताया कि इससे पहले भी वह इन दोनों जगह चरस बेच चुका है।
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सुमन सौरभ को नेपाल से भारत को चरस की खेप आने की सूचना मिली। उन्होंने निरीक्षक सी मघेस, एएसआई घनश्याम गोदियाल, एचसी सोबन सिंह, कां. हेमंत मेहतो, अनिल कुमार को चेक पोस्ट पर सघन तलाशी के निर्देश दिए। दोपहर बाद नेपाल से आ रहे एक तांगे की तलाशी में गोठिया बिष्ट (55) के पास से 1.360 किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन



असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो नेपाल के बजांग जिले के राजदा गांव का रहने वाला है और खुद चरस तैयार कर भारत में बेचता है। उसने पहले भी हल्द्वानी, बागेश्वर में चरस बेचने की बात स्वीकारी है। समाचार लिखे जाने तक उक्त आरोपी से एसएसबी की पूछताछ जारी थी। कार्रवाई के बाद उसे मय चरस पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed