{"_id":"6aaba635965f9859670092da","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-ex-serviceman-s-house-in-tanakpur-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में चोरों का बड़ा वार: पूर्व सैनिक के घर से नकदी और आभूषण चोरी, इलाके में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में चोरों का बड़ा वार: पूर्व सैनिक के घर से नकदी और आभूषण चोरी, इलाके में हड़कंप
Thu, 17 Sep 2026 02:05 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:05 PM IST
सार
टनकपुर क्षेत्र के सैलानीगोठ में एक पूर्व सैनिक के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। यह वारदात बीती रात हुई।
विज्ञापन
अपराध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टनकपुर क्षेत्र के सैलानीगोठ में एक पूर्व सैनिक के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। यह वारदात बीती रात हुई, जब परिवार घर में सो रहा था। जानकारी के अनुसार, सैलानीगोठ स्थित पूर्व सूबेदार बसंत राम के घर में चोरों ने धावा बोला। चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया। परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी। चोरों ने अलमारी से 1 लाख रुपये नकद और परिवार की महिलाओं के आभूषण चुराए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल चेतन रावत और मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस चोरी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। चोरों ने रात के अंधेरे में खिड़की की ग्रिल काटकर घर में सेंध लगाई। गृह स्वामी बसंत राम को अंदेशा है कि चोर जंगल और रेलवे पटरी के रास्ते आए होंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर इसी रास्ते से फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन