{"_id":"660059df4dedacb98b027bf1","slug":"case-registered-against-unknown-dumper-driver-accused-of-accident-champawat-news-c-243-1-alm1003-102584-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हादसे के आरोपी अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हादसे के आरोपी अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 24 Mar 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीते दिवस बनबसा के जगबूड़ा पुल के पास हुए हादसे में युवक की मौत के मामले में मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई जितेंद्र बिष्ट को सौंपी गई है।
वार्ड संख्या चार इस्लाम नगर खटीमा निवासी यामीन ने दी तहरीर में कहा है कि बीते दिवस शनिवार की दोपहर जगबूड़ा पुल के पास डंपर (एचआर 39 एफ 4315) ने उनके भाई की बाइक (यूके 06 एजी 8098) को लापरवाही से पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में उसके बड़े भाई अयूब की मौत हो गई थी। अन्य बाइक सवार हबीब को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद